ये आतंकवाद कब खत्म होगा ? भारत की एकता, अखंडता एवं सम्प्रुभता ही इसकी शान है। इस भारत देश को सुरक्षित रखने के लिए न जाने कितने ही लोग शहीद हुए न जाने कितने ही लोगों ने अपने प्राण त्याग दिए। देश की इन बहादुरों के वजह से ही हम महफूज है। हाल ही में हुए पुलवामा अटैक में हमारे देश के 42 सी. आ. र. पी. एफ. जवान शहीद हुए । इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया । पूरे देश ने जवानों को श्रद्धांजलि दी और पूरा देश एकजुट हो गया । आतंकवादी कब तक हमारे देश के खिलाफ ऐसा कायरतापूर्ण हरकतें करते रहेंगे । आखिर कब तक ऐसा ही चलता रहेगा । कब तक हमारे देश के जवान यूँ ही शहीद होते रहेंगे। कब वो माहौल आएगा की हमारे देश के लोग बिना खौफ के जी सकें और बॉर्डर पर खड़े हमारे जवान भी सुरक्षित रहें। हमारा पड़ोसी देश कब तक ऐसा हरकतें करते रहेगा। अब शांति से कुछ नहीं होने वाला है। भारत ने हमेशा ही शांति से बात सुलझाने की कोशिश की है। वो कहते हैं न की " लातों के भूत बातों से नहीं मानते " वैसे ही हमारे पड़ोसी देश को भी विश्व से अलग - थलग करना होगा।पाकिस्तान पर दबाव बनाना होगा जिस...