ये आतंकवाद कब खत्म होगा ?
भारत की एकता, अखंडता एवं सम्प्रुभता ही इसकी शान है। इस भारत देश को सुरक्षित रखने के लिए न जाने कितने ही लोग शहीद हुए न जाने कितने ही लोगों ने अपने प्राण त्याग दिए। देश की इन बहादुरों के वजह से ही हम महफूज है। हाल ही में हुए पुलवामा अटैक में हमारे देश के 42 सी. आ. र. पी. एफ. जवान शहीद हुए । इस घटना ने पूरे देश को हिला कर रख दिया । पूरे देश ने जवानों को श्रद्धांजलि दी और पूरा देश एकजुट हो गया । आतंकवादी कब तक हमारे देश के खिलाफ ऐसा कायरतापूर्ण हरकतें करते रहेंगे । आखिर कब तक ऐसा ही चलता रहेगा । कब तक हमारे देश के जवान यूँ ही शहीद होते रहेंगे। कब वो माहौल आएगा की हमारे देश के लोग बिना खौफ के जी सकें और बॉर्डर पर खड़े हमारे जवान भी सुरक्षित रहें। हमारा पड़ोसी देश कब तक ऐसा हरकतें करते रहेगा। अब शांति से कुछ नहीं होने वाला है। भारत ने हमेशा ही शांति से बात सुलझाने की कोशिश की है। वो कहते हैं न की " लातों के भूत बातों से नहीं मानते " वैसे ही हमारे पड़ोसी देश को भी विश्व से अलग - थलग करना होगा।पाकिस्तान पर दबाव बनाना होगा जिस से वो आतंकवादियों का साथ न दे।
क्या न करें
यदि आप सच में देश का समर्थन करना चाहते है तो वॉट्सएप कि या फेसबुक की प्रोफाइल बदल कर बिल्कुल ना करें अगर सच में आप उनका साथ देना चाहते है तो अपनी श्रद्धा अनुसार उनके परिवार के लिए दान करें। पर ध्यान रखिये की केवल विश्वशनीय स्रोतों से ही दान करें। या तो https://bharatkeveer.gov.in पर जाकर या पेयटम के जरिये करें।
क्या करें
यदि आप के आस पास ऐसा कोई है जो देश से नफरत करता है तो उस पर नज़र बनाये रखें। क्यूंकि आतंकवादी संगठन ऐसा धर्म के नाम पर या अन्य वजहों से अशिक्षित युवाओं का ब्रेनवाश करके उनका गलत फयदा उठाते है। अगर आपको ऐसी किसी बात को पता चलता है तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें।
ईश्वर से प्रार्थना करें की शहीदों की आत्मा को शांति मिले एवं उनके परिवार पर अब आगे कोई मुसीबत न आए और देश के सभी बहादुर जवान जो दिन रात हमारी सुरक्षा में जुटे हैं वे भी सुरक्षित रहें। अब बस ये प्रार्थना करिये की हमारा देश एवं सभी देशवासी सुरक्षित रहें।

Comments
Post a Comment