Skip to main content

Posts

Showing posts from June, 2019

We do not want such a new India

नहीं चाहिए ऐसा नया भारत   भारत हमेशा  से ही अपनी एकता अखं डता और संप्रभुता के लिए प्रसिद्ध रहा है। न जाने कितने क्रांतिकारियों ने  आज़ाद  भारत के लिए अपनी जान कुर्बान कर दी और उन का आजाद भारत का   सपना आज भी अधूरा मालूम पड़ता है।  कहने को तो हमने आजादी प्राप्त कर ली लेकिन अभी भी भारत भ्रष्टाचारियों की जंजीरों में जकड़ा हुआ है। आज भी कुछ ऐसे नाकारा निकम्मे अफसर, मंत्री या अन्य लोग हैं जो भारत को दीमक की तरह भारत को खोखला कर रहे हैं। जहाँ एक ओर भारत आगे बढ़ रहा है वही दूसरी ओर आज भी ऐसी कई समस्याएं हैं जिनका हल  नहीं  निकल पाया है। हमे नहीं चाहिए ऐसा नया भारत जहाँ - खुलेआम गुंडागर्दी हो और कोई न्याय करने वाला न हो   बंगाल में काफी समय से गुंडागर्दी चल रही है हर रोज हत्याएँ हो रही है। बंगाल के लिए यह कोई नयी बात नहीं यहाँ सालों से ही ऐसा  हो रहा है। कुछ गुंडे सरे - आम हफ्ता वसूलते है और बेवजह का अतिरिक्त टैक्स लगाया जाता है। निर्दोषों को सजा मिलती है और जो अन्याय के खिलाफ आवाज उठाता है उसकी आवाज  दबाने की कोशिश की...