Skip to main content

How to fight with lonliness?

अकेलेपन को कैसे दूर करें  ?

कभी कभी हम खुद को बहुत अकेला महसूस करने लगते है।  हमे ऐसा लगता है की हमारी  बात सुनने वाला इस दुनिया में कोई नहीं है। और इसी अकेलेपन की वजह से हम अंदर ही अंदर घुटने लगते हैं और लोगो से मिलना जुलना भी बंद कर देते है। हम अपने आस-पास ऐसा माहौल बना लेते है की हमे किसी से बात करना या हँसी मजाक करना अच्छा  नहीं लगता। हम अपने चारों  और एक सुरक्षा कवच बना लेते है और वास्तविक  दुनिया से बिलकुल अलग हो जाते हैं।  यदि आप भी खुद को अकेला महसूस करते हैं  या फिर आपको भी ऐसा लगता है की आपको पूछने वाला  इस दुनिया में कोई नहीं है तो यह  लेख आपके लिये ही है।

क्या करें? 

कहीं  टहलने निकल जाएं 

आपने लिए थोड़ा सा समय निकलें  ताकि उसमें  आप  अपने अकलेपन के कारणों  को ढूंढ सके।  इसलिए जब भी आप खुद को अकेला महसूस करें तो कही भी टहलने जाएं या अपनी मनपसंद जगह पर चले जाएं  चाहे वो चाय पीना हो या शॉपिंग करना या फिर  चाहे वो 😃 मोमोस खाने जाना हो।


सूरज की रोशनी का कमाल
अकेलेपन को दूर करने के लिए सुबह की सैर करने के लिए जाएं, सुबह सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने से शरीर में विटामिन-डी का स्तर बढ़ जाता है। विटामिन डी अवसाद से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा बाहर का खुशनुमा माहौल आपको सुकून देगा और आपको अच्‍छा लगेगा।
संगीत दूर करता है अकेलापन
मधुर और खुशहाल संगीत को सुनकर आप अपने अकेलेपन से बाहर आ सकते हैं। जब आप अपनी पसंद का संगीत सुनते हैं, तो आपका नकारात्मक विचारों पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो जाता है। पसंदीदा संगीत सुनने से दिमाग में डोपामाइन नामक हार्मोन का स्तर बढ़ता है। डोपामाइन हार्मोंन हमें उत्साहित भी करता है और प्रेरित भी। इसलिए हल्‍की आवाज में संगीत सुनकर अकेलेपन को दूर भगाइए।
अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं
अकेलेपन को दूर करने के लिए नए लोगों से मिलना या नए दोस्‍त बनाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन अपने प्रियजनों से बात करना सही रहता है। तो अगली बार आपको जब भी अकेलापन लगें तो अपने प्रियजनों को फोन करने में जरा भी संकोच न करें। हो सके तो अपने दोस्‍तों के पास जाकर थोड़ा सा वक्‍त बिताइए, इससे आपको अच्‍छा लगेगा और अकेलेपन का एहसास भी नहीं होगा।

पालतू जानवर पालें
यह बात तो आपने सुनी ही होगी कि जानवर आपका सबसे अच्‍छा साथी बन सकता है। इसलिए अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए कोई कुता या बिल्‍ली गोद ले लें। पालतू जानवारों के प्रति आपका और उनका आपके प्रति स्‍नेह और प्‍यार अकेलेपन को दूर करने का सबसे अच्‍छा साथी साबित होगा। साथ ही इससे आपको नया अनुभव भी मिलता है।

भावनाओं पर काबू
अकेलेपन का सबसे बड़ा कारण है मन पर काबू न होना। कई बार आप मन के माध्‍यम से ऐसी अकथनीय भावनाओं में बह जाते है जिनमें आप अकेलेपन और मुश्किलों को अनुभव करते हैं। इसलिए इन विचारों को अपने से दूर रखने की कोशिश करें और अपने जीवन में अच्छी बातों पर ध्यान केंद्रित करें।  
थोड़ा क्रिएटिव हो जाएं
अकेलेपन का यह मतलब नहीं कि आप हर समय सुस्‍ती में बिस्‍तर पर लेटे रहें। बल्कि यही वह समय है जब अपने अंदर की रचनात्‍मकता को बाहर निकालें। सब से दूर अपने पर ध्‍यान केंद्रित करें और जानें कि आपमें क्‍या विशेषता हैं। इसके लिए आप अपनी नई गतिविधि और शौक को जाने और उसको पूरा करें। आप चाहे तो ड्राइंग या पेंटिंग करें और  यदि आप चाहे तो कुकिंग , सिंगिंग , डांसिंग क्लास भी ज्वाइन कर सकते   हैं।

अकेलेपन का साथी हंसी 
हंसने से शरीर से एंडोर्फिन नामक तत्‍व निकलता है और इस तत्‍व से क्रोध को कम करने मे मदद मिलती है। इसलिए अकेलेपन महसूस होने पर आप कोई भी मजेदार फिल्‍म या हंसी वाले चुटकुलों को पढ़कर अपना मूड ठीक कर सकते हैं और यूट्यूब पर  मजेदार  वीडियो भी देख सकते हैं । अपनी पुरानी मस्‍ती वाली बातों को यादकर करके हंस सकते हैं, ऐसे पल जिसमें आपने दोस्‍तों के साथ मिलकर मस्ती  की थी उन पलों को याद कीजिए और ठहाके लगाकर हंसिये।

 समाजसेवा में  योगदान दें 
  यदि आप अकेलापन दूर करना चाहते है तो आप किसी एन. जी. ओ. या वृद्धाश्रम जाकर वहाँ  के बच्चों  अथवा बजुर्गों   के साथ समय व्यतीत कर सकते है अथवा आपने आस - पास के गरीब बच्चों को पढ़ा भी सकते हैं। या फिर आप किसी मंदिर , मस्जिद , गुरूद्वारे भी जा सकते हैं ऐसा करना से आपके मन को शांति मिलेगी एवँ  सकरात्मक ऊर्जा भी मिलेगी। 

  
ये याद रखिये :

  • नकारात्मक ख्यालों से दूर रहें।  
  • नकारात्मक  लोगों से दूर रहे। 
  • खुद को कोई नुकसान  न पहुँचायें।
  • गलत आदतें  न अपनाये।   
  • अकेलापन  से दूर रहने के लिए गलत लोगों से मित्रता न बढ़ाए। 
  • खुद को व्यस्त रखे  अन्यथा  आपको बार-बार  अकेलेपन का अहसास होगा।  



Comments

  1. Loneliness, aaj ke time mei bahut important topic ban gya h. Well done.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Childhood is recalling

बचपन बुला रहा है  पलटे जब जीवन के पन्ने  लगा की मानो बचपन बुला रहा है।  पापा की ऊँगली पकड़ के चलना , वो उड़ती तितलियाँ को पकड़ना , पापा का दौड़  कर साइकिल सीखाना ये सब याद आ रहा  है। खोला जब स्कूल की यादों के पन्ने तो लगा बचपन के साथियों का  जत्था बुला रहा है।  वो भी क्या दिन थे  जब हम बालू के ढेर में घरोंदे बनाया करते थे , कहीं  भी सोते पर आँख खुलने पर खुद को बिस्तर पर ही पाते , जब चाँद का पीछा करते और सोचते की चाँद हमारे साथ-साथ क्यों चल रहा है , फलों के बीज खा कर सोचते की हमारे पेट में ही न पेड़ उग जाये।  बचपन के वो पल फिर याद आ रहे है जब न रोने की वजह थी न हंसने का बहाना था न सुबह के खबर थी न शाम का ठिकाना था , थक कर आना स्कूल से पर खेलने भी जाना था न कल की चिंता न भविष्य  के सपने । बहुत याद आता हैं  वो दिन जब माँ पीछे भागा करती थी लेकर  दूध का गिलास , वो माँ का  लोरियां गा  कर सुलाना  , वो जरा सी बात पर झगड़ना , वो शक्तिमान के लिए भाई से लड़ना और रिमोट का खींचत...

Suicide is not a solution to failure

आत्महत्या नहीं है असफलता का हल  हम सभी अपने जीवन  में सफल होना चाहते है, पर हम में से कुछ लोग असफल हो जाते है। लाख कोशिशों करने के बावजूद कुछ लोगों को असफलता का सामना करना पड़ता है। जीवन में असफल तो हम सब होते परन्तु इसका अर्थ यह नहीं की  हम हार मान ले और अवसाद (डिप्रेशन) में चले जाये। अवसाद एक धीमे ज़हर की तरह होता है जो धीरे-धीरे अंदर से आपके शरीर को खोखला करता जाता है । भारत में लगभग हर साल  13,50,00 लोग आत्महत्या करते है जो पूरी दुनिया में होने वाली आत्महत्याओं का 17% है।  अकसर इन आत्महत्याओं का कारण करियर में असफलता , धोखा  आदि होता है।  तो यदि आप भी अवसाद से ग्रस्त है या आपके मन में भी आत्महत्या के ख्याल आते है तो ये लेख आपके लिए है। आपका जीवन अमूल्य है कई बार में हमारे जीवन में ऐसे मोड़ आते है जब हमे सही रास्ता नजर नहीं आता।  हमे  लगता है की किसी को हमारी परवाह नहीं है और हम अकेले है। हम यह सोचते है की हमारा इस दुनिया में कोई नहीं है या किसी को हमारी जरुरत नही है।  पर यकीन मानिये की ऐसे बहुत से लोग ज...