Skip to main content

One day's Patriotism

एक दिन  की देशभक्ति 

शायद आप ये सोच रहे  होंगे  की ये दिन की  देशभक्ति क्या है ? तो ये वो देशभक्ति है जो 15 अगस्त या 26 जनवरी को पैदा होती है और अगले ही दिन गायब  हो जाती है।  ये हमारे देश का कड़वा सच  है  की ज्यादातर लोग अब एक दिन के देशभक्त बन कर रह गए है।  कल से ही मोबाईल पर मेसेज आने शुरू हो गए थे और आज तों इन्बोक्स भर गया। कोई शहीदों की दुहाई दे रहा है तो कोई आज़ाद भारत की उपलब्धिया गिना रहा है। कुछ लोग शर्म के मारे मेसेज कर रहे थे क्यूँकि वो रोज डे, फलाना डे, ढिमका डे सबको विश करते है और कुछ तो केवल इसलिए मेसेज कर रहें  है की उन पर आरोप न लगे की वो देशभक्त नही है।



वो भी  समय था जब हर व्यक्ति के अंदर सच्चा देशभक्त हुआ करता था। आज के इस आधुनिक समाज को न जाने क्या हो गया है।  देशभक्ति तो बस इतिहास के पन्ने में दफ़न  हो कर रह गयी है। अगस्त या जनवरी भी बाजार के  लिए किसी दिवाली से कम नहीं है आपको बाजार  में न  जाने क्या क्या बिकता नजर आएगा।  15 अगस्त  या 26 जनवरी भी बाजार के लिये किसी दिवाली से कम नहीं आपको बाजार मे छोटे -बड़े तिरंगे, तिरंगे के रंग वाली पतंगे और न जाने क्या क्या स्वतन्त्रता दिवस के नाम पर बिकता नजर आ जायेगा।  सुबह से ही लोग व्हाट्सप्प , फेसबुक पर स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देते नजर आएंगे।  हर कोई हाथ मे तिरंगा लिए घूमता रहता है..... खैर वो भी क्या करें दिखावे का जमाना है ।


एक दिन जा कर ऐसे कार्यक्रम में शिरकत करना कोई देश भक्ति नही केवल दिखावा है, ढकोसला है। अपने अंदर के देश भक्त का गला तो हम पहले ही घोट चुके है...फिर किस बात का आज़ादी का जश्न ? उल्टा ऐसा कर हम उन शहीदों का और उनकी शहादत का अपमान कर रहे है।  हमारे नेताओं को भी देशभक्ति ऐसे ही मौकों पर याद आती है। ऐसे ही दिन शहीदों की तस्वीरें निकाली जाती है उन पर मालायें चढाई जाती है , देशभक्ति के राग अलापे जाते है। 
      
उसके बाद शहीदों की ये तस्वीरें किसी कोने में धूल खाती रहती हैं। इनकी सुध तक नही ली जाती। ये कैसी देशभक्ति है, केवल शहीदों के नाम पर स्मारक बनवाना और उस पर माला चढाना ही काफी नहीं है। जिस तरह माली की हिम्मत नहीं कि वो फूल खिला दे, उसका काम तो पौधे के लिये उचित माहौल तैयार करना है… उसी तरह हमें मिलकर देशप्रेम का ऐसा माहौल तैयार करना होगा की सबके मन में देशभक्ति रूपी फूल हमेशा खिलता रहे। ये नेता  और देश के सभी देशवासी  आजादी के असली मायनों को समझें और हम भी समझें तभी ये आजादी हमारे लिये सार्थक होगी।

Comments

  1. Nowadays national unity and national integrity has become very less.
    Once we were united for our freedom but now we are divided for nothing.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

Childhood is recalling

बचपन बुला रहा है  पलटे जब जीवन के पन्ने  लगा की मानो बचपन बुला रहा है।  पापा की ऊँगली पकड़ के चलना , वो उड़ती तितलियाँ को पकड़ना , पापा का दौड़  कर साइकिल सीखाना ये सब याद आ रहा  है। खोला जब स्कूल की यादों के पन्ने तो लगा बचपन के साथियों का  जत्था बुला रहा है।  वो भी क्या दिन थे  जब हम बालू के ढेर में घरोंदे बनाया करते थे , कहीं  भी सोते पर आँख खुलने पर खुद को बिस्तर पर ही पाते , जब चाँद का पीछा करते और सोचते की चाँद हमारे साथ-साथ क्यों चल रहा है , फलों के बीज खा कर सोचते की हमारे पेट में ही न पेड़ उग जाये।  बचपन के वो पल फिर याद आ रहे है जब न रोने की वजह थी न हंसने का बहाना था न सुबह के खबर थी न शाम का ठिकाना था , थक कर आना स्कूल से पर खेलने भी जाना था न कल की चिंता न भविष्य  के सपने । बहुत याद आता हैं  वो दिन जब माँ पीछे भागा करती थी लेकर  दूध का गिलास , वो माँ का  लोरियां गा  कर सुलाना  , वो जरा सी बात पर झगड़ना , वो शक्तिमान के लिए भाई से लड़ना और रिमोट का खींचत...

Suicide is not a solution to failure

आत्महत्या नहीं है असफलता का हल  हम सभी अपने जीवन  में सफल होना चाहते है, पर हम में से कुछ लोग असफल हो जाते है। लाख कोशिशों करने के बावजूद कुछ लोगों को असफलता का सामना करना पड़ता है। जीवन में असफल तो हम सब होते परन्तु इसका अर्थ यह नहीं की  हम हार मान ले और अवसाद (डिप्रेशन) में चले जाये। अवसाद एक धीमे ज़हर की तरह होता है जो धीरे-धीरे अंदर से आपके शरीर को खोखला करता जाता है । भारत में लगभग हर साल  13,50,00 लोग आत्महत्या करते है जो पूरी दुनिया में होने वाली आत्महत्याओं का 17% है।  अकसर इन आत्महत्याओं का कारण करियर में असफलता , धोखा  आदि होता है।  तो यदि आप भी अवसाद से ग्रस्त है या आपके मन में भी आत्महत्या के ख्याल आते है तो ये लेख आपके लिए है। आपका जीवन अमूल्य है कई बार में हमारे जीवन में ऐसे मोड़ आते है जब हमे सही रास्ता नजर नहीं आता।  हमे  लगता है की किसी को हमारी परवाह नहीं है और हम अकेले है। हम यह सोचते है की हमारा इस दुनिया में कोई नहीं है या किसी को हमारी जरुरत नही है।  पर यकीन मानिये की ऐसे बहुत से लोग ज...