आत्महत्या नहीं है असफलता का हल हम सभी अपने जीवन में सफल होना चाहते है, पर हम में से कुछ लोग असफल हो जाते है। लाख कोशिशों करने के बावजूद कुछ लोगों को असफलता का सामना करना पड़ता है। जीवन में असफल तो हम सब होते परन्तु इसका अर्थ यह नहीं की हम हार मान ले और अवसाद (डिप्रेशन) में चले जाये। अवसाद एक धीमे ज़हर की तरह होता है जो धीरे-धीरे अंदर से आपके शरीर को खोखला करता जाता है । भारत में लगभग हर साल 13,50,00 लोग आत्महत्या करते है जो पूरी दुनिया में होने वाली आत्महत्याओं का 17% है। अकसर इन आत्महत्याओं का कारण करियर में असफलता , धोखा आदि होता है। तो यदि आप भी अवसाद से ग्रस्त है या आपके मन में भी आत्महत्या के ख्याल आते है तो ये लेख आपके लिए है। आपका जीवन अमूल्य है कई बार में हमारे जीवन में ऐसे मोड़ आते है जब हमे सही रास्ता नजर नहीं आता। हमे लगता है की किसी को हमारी परवाह नहीं है और हम अकेले है। हम यह सोचते है की हमारा इस दुनिया में कोई नहीं है या किसी को हमारी जरुरत नही है। पर यकीन मानिये की ऐसे बहुत से लोग ज...