अकेलेपन को कैसे दूर करें ?
कभी कभी हम खुद को बहुत अकेला महसूस करने लगते है। हमे ऐसा लगता है की हमारी बात सुनने वाला इस दुनिया में कोई नहीं है। और इसी अकेलेपन की वजह से हम अंदर ही अंदर घुटने लगते हैं और लोगो से मिलना जुलना भी बंद कर देते है। हम अपने आस-पास ऐसा माहौल बना लेते है की हमे किसी से बात करना या हँसी मजाक करना अच्छा नहीं लगता। हम अपने चारों और एक सुरक्षा कवच बना लेते है और वास्तविक दुनिया से बिलकुल अलग हो जाते हैं। यदि आप भी खुद को अकेला महसूस करते हैं या फिर आपको भी ऐसा लगता है की आपको पूछने वाला इस दुनिया में कोई नहीं है तो यह लेख आपके लिये ही है।
क्या करें?
कहीं टहलने निकल जाएं
आपने लिए थोड़ा सा समय निकलें ताकि उसमें आप अपने अकलेपन के कारणों को ढूंढ सके। इसलिए जब भी आप खुद को अकेला महसूस करें तो कही भी टहलने जाएं या अपनी मनपसंद जगह पर चले जाएं चाहे वो चाय पीना हो या शॉपिंग करना या फिर चाहे वो 😃 मोमोस खाने जाना हो।
सूरज की रोशनी का कमाल
अकेलेपन को दूर करने के लिए सुबह की सैर करने के लिए जाएं, सुबह सूर्य के प्रकाश के संपर्क में आने से शरीर में विटामिन-डी का स्तर बढ़ जाता है। विटामिन डी अवसाद से लड़ने में मदद करता है। इसके अलावा बाहर का खुशनुमा माहौल आपको सुकून देगा और आपको अच्छा लगेगा।

संगीत दूर करता है अकेलापन
मधुर और खुशहाल संगीत को सुनकर आप अपने अकेलेपन से बाहर आ सकते हैं। जब आप अपनी पसंद का संगीत सुनते हैं, तो आपका नकारात्मक विचारों पर ध्यान केंद्रित करना मुश्किल हो जाता है। पसंदीदा संगीत सुनने से दिमाग में डोपामाइन नामक हार्मोन का स्तर बढ़ता है। डोपामाइन हार्मोंन हमें उत्साहित भी करता है और प्रेरित भी। इसलिए हल्की आवाज में संगीत सुनकर अकेलेपन को दूर भगाइए।
अपने प्रियजनों के साथ समय बिताएं
अकेलेपन को दूर करने के लिए नए लोगों से मिलना या नए दोस्त बनाना थोड़ा मुश्किल होता है। लेकिन अपने प्रियजनों से बात करना सही रहता है। तो अगली बार आपको जब भी अकेलापन लगें तो अपने प्रियजनों को फोन करने में जरा भी संकोच न करें। हो सके तो अपने दोस्तों के पास जाकर थोड़ा सा वक्त बिताइए, इससे आपको अच्छा लगेगा और अकेलेपन का एहसास भी नहीं होगा।
पालतू जानवर पालें
यह बात तो आपने सुनी ही होगी कि जानवर आपका सबसे अच्छा साथी बन सकता है। इसलिए अपने अकेलेपन को दूर करने के लिए कोई कुता या बिल्ली गोद ले लें। पालतू जानवारों के प्रति आपका और उनका आपके प्रति स्नेह और प्यार अकेलेपन को दूर करने का सबसे अच्छा साथी साबित होगा। साथ ही इससे आपको नया अनुभव भी मिलता है।
भावनाओं पर काबू
भावनाओं पर काबू
अकेलेपन का सबसे बड़ा कारण है मन पर काबू न होना। कई बार आप मन के माध्यम से ऐसी अकथनीय भावनाओं में बह जाते है जिनमें आप अकेलेपन और मुश्किलों को अनुभव करते हैं। इसलिए इन विचारों को अपने से दूर रखने की कोशिश करें और अपने जीवन में अच्छी बातों पर ध्यान केंद्रित करें।
थोड़ा क्रिएटिव हो जाएं
अकेलेपन का यह मतलब नहीं कि आप हर समय सुस्ती में बिस्तर पर लेटे रहें। बल्कि यही वह समय है जब अपने अंदर की रचनात्मकता को बाहर निकालें। सब से दूर अपने पर ध्यान केंद्रित करें और जानें कि आपमें क्या विशेषता हैं। इसके लिए आप अपनी नई गतिविधि और शौक को जाने और उसको पूरा करें। आप चाहे तो ड्राइंग या पेंटिंग करें और यदि आप चाहे तो कुकिंग , सिंगिंग , डांसिंग क्लास भी ज्वाइन कर सकते हैं।
अकेलेपन का साथी हंसी
हंसने से शरीर से एंडोर्फिन नामक तत्व निकलता है और इस तत्व से क्रोध को कम करने मे मदद मिलती है। इसलिए अकेलेपन महसूस होने पर आप कोई भी मजेदार फिल्म या हंसी वाले चुटकुलों को पढ़कर अपना मूड ठीक कर सकते हैं और यूट्यूब पर मजेदार वीडियो भी देख सकते हैं । अपनी पुरानी मस्ती वाली बातों को यादकर करके हंस सकते हैं, ऐसे पल जिसमें आपने दोस्तों के साथ मिलकर मस्ती की थी उन पलों को याद कीजिए और ठहाके लगाकर हंसिये।
समाजसेवा में योगदान दें
यदि आप अकेलापन दूर करना चाहते है तो आप किसी एन. जी. ओ. या वृद्धाश्रम जाकर वहाँ के बच्चों अथवा बजुर्गों के साथ समय व्यतीत कर सकते है अथवा आपने आस - पास के गरीब बच्चों को पढ़ा भी सकते हैं। या फिर आप किसी मंदिर , मस्जिद , गुरूद्वारे भी जा सकते हैं ऐसा करना से आपके मन को शांति मिलेगी एवँ सकरात्मक ऊर्जा भी मिलेगी।
ये याद रखिये :

- नकारात्मक ख्यालों से दूर रहें।
- नकारात्मक लोगों से दूर रहे।
- खुद को कोई नुकसान न पहुँचायें।
- गलत आदतें न अपनाये।
- अकेलापन से दूर रहने के लिए गलत लोगों से मित्रता न बढ़ाए।
- खुद को व्यस्त रखे अन्यथा आपको बार-बार अकेलेपन का अहसास होगा।

Loneliness, aaj ke time mei bahut important topic ban gya h. Well done.
ReplyDelete