आत्महत्या नहीं है असफलता का हल
हम सभी अपने जीवन में सफल होना चाहते है, पर हम में से कुछ लोग असफल हो जाते है। लाख कोशिशों करने के बावजूद कुछ लोगों को असफलता का सामना करना पड़ता है। जीवन में असफल तो हम सब होते परन्तु इसका अर्थ यह नहीं की हम हार मान ले और अवसाद (डिप्रेशन) में चले जाये। अवसाद एक धीमे ज़हर की तरह होता है जो धीरे-धीरे अंदर से आपके शरीर को खोखला करता जाता है । भारत में लगभग हर साल 13,50,00 लोग आत्महत्या करते है जो पूरी दुनिया में होने वाली आत्महत्याओं का 17% है। अकसर इन आत्महत्याओं का कारण करियर में असफलता , धोखा आदि होता है। तो यदि आप भी अवसाद से ग्रस्त है या आपके मन में भी आत्महत्या के ख्याल आते है तो ये लेख आपके लिए है।
आपका जीवन अमूल्य है
कई बार में हमारे जीवन में ऐसे मोड़ आते है जब हमे सही रास्ता नजर नहीं आता। हमे लगता है की किसी को हमारी परवाह नहीं है और हम अकेले है। हम यह सोचते है की हमारा इस दुनिया में कोई नहीं है या किसी को हमारी जरुरत नही है। पर यकीन मानिये की ऐसे बहुत से लोग जिनके लिए आपका जीवन अमूल्य है। आपका परिवार आपके मित्र इन सब के लिए आप बहुत मायने रखते है। ऐसे बहुत से लोग है जिनको आपकी जरुरत है। हिन्दू धर्म के अनुसार 84,00,000 लाख योनियों में भ्रमण करने के बाद में मनुष्य का जन्म मिलता है , तो यदि ईश्वर ने आपको मनुष्य का जीवन दिया है तो इसे व्यर्थ न जाने दे। खुद से प्यार करना सीखे और दूसरे के जीवन में खुशियाँ लाने का प्रयास करे।

ये याद रखिये
- आपके एक कदम से आपके दोस्त और परिवार के लोगो की जिंदगियाँ भी तबाह हो सकती है तो कभी भी ऐसा विचार अपने मन में लाये।
- आप कायर नहीं है जो असफलता से हार मान कर अवसाद में चले जाये , आपको अपने जीवन की जंग लड़नी होगी और उसमे सफलता पानी होगी।
- दुनियां में ऐसे कई लोग है जिन्होंने असफलता पायी है पर अगर उन्होंने भी आपकी तरह सोचा होता तो वो आज इस मुकाम पर न होते। असली असफलता असफल होने में नहीं बल्कि हार मान लेने में है। तो हर मुसिबबत का सामना करिये और यदि आप चाहे तो बड़ी से बड़ी मुसीबत का सामना कर सकते है।
- अभी आपको जीवन में बहुत आगे तक जाना है कुछ नया करने या सीखने की कोई उम्र नहीं होती , बहुत से ऐसे कार्य है जो आपको पूरे करने हैं यदि आप एक बार असफल हो भी गए तो क्या ? बस प्रयास करना मत छोड़ें।

Great work, useful tips and information.
ReplyDeleteThis will really help to depressed people...
ReplyDeleteThanks for reading
Delete