उचित समय प्रबंधन की आवश्यकता
समय का पहिया निरंतर घूमता ही रहता है समय किसी का इंतज़ार नहीं करता। जिस प्रकार हाथ से फिसलती रेत को रोकना नामुमकिन है ठीक उसी प्रकार गुजरते समय को रोकना भी नामुमकिन है। समय किसी के लिए नहीं रुकता। अक्सर लोग समय न होने का रोना रोया करते हैं पर सच तो ये है कई लोगों को समय प्रबंधन (टाइम मैनेजमेंट) आता ही नहीं है | समय तो सबके पास 24 घंटे का ही होता है परन्तु कोई उस समय को सदुपयोग कर ले जाता है और कोई नहीं कर पाता है | कुछ लोग पूरा दिन व्यस्त रह कर भी अपने काम नहीं पूरे कर पाते और कुछ लोग उसी समय का सदुपयोग कर के सफलता के शिखर पर पहुंच जाते हैं अक्सर युवा व्यर्थ कामों में अपना समय लगा कर महत्वपूर्ण कार्य को अनदेखा करते हैं। समय प्रबंधन कोई बहुत बड़ी कला नहीं है जिसे आप सीख न सके।
कुछ कारगर उपाय

- सबसे पहले यह देखें कि आप कहां टाइम वेस्ट कर रहे हैं। जैसे चेटिंग, फेसबुक, ई-मेल या टीवी वगैरह। इन कामों का समय निर्धारित कर आप काफी टाइम बचा सकते हैं।
- प्राथमिकताएं तय कीजिए। जो काम जरूरी है उसे अभी कीजिए और जो बाद में किया जा सकता है, उसके लिए समय तय कीजिए।
- अगले दिन के लिए एक अच्छी और सरल योजना बनाये। अगले दिन सुबह उठ कर आपको कौन से कौन से कार्य करने है इसकी योजना एक दिन पहले से ही बना लें। छोटे अथवा बड़े सभी कामो की योजना बना कर किसी डायरी में लिख ले।
- सब से पहले आपको यह देखना होगा की आप सबसे ज्यादा बना समय कहाँ बर्बाद कर रहे हैं और उस से आपको क्या लाभ अथवा हानि है ? यदि उस काम में समय बर्बाद करने से सिर्फ हानि ही है तो उस काम को छोड़ दे।
- आपको पूरी कोशिश करनी होगी की आपके प्लान में से कोई भी चीज़ मिस न हो शुरआत में आपको प्लान फॉलो करने में कुछ मुसीबतें आ सकती है पर कुछ ही दिन आपके सभी काम आपके प्लान के अनुसार होने लगेंगे।
- अपना समय बचाने के लिए आपको न कहने की आदत डालनी होगी क्यूंकि बहुत से लोग आपका समय ख़राब करते हैं।
- रात को सोने से पहले उन व्यर्थ के कामों की एक सूची बनायें जिनमे आप ने अपना समय बर्बाद किया। अपने समय का सही ढंग से विश्लेषण (Analysis) करें और उन कामों से तौबा करें जो व्यर्थ ही आपका समय बर्बाद कर रहे हैं। इस तरह से आपके सभी काम समय पर हो सकेंगे और सही ढंग से समय का सदुपयोग कर सकेंगे।

Great tips!
ReplyDelete